फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Assam Rifles jawan military funeral

असम रायफल्स के जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

Sat, 28 Jan 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 28 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Assam Rifles jawan military funeral
धारचूला में असम रायफल्स के जवान को अंतिम विदाई देते लोग - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मृत हवलदार बहादुर सिंह गर्ब्याल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


मणिपुर से आए असम रायफल्स के सूबेदार भगवान सिंह और वारंट अफसर जयराज सीपाल ने बताया कि असम रायफल्स मणिपुर में मुख्य कैंप से 10 किमी दूर बालकोट में तैनात हवलदार बहादुर सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। जांच करने पर पाया कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बड़ा हुआ था। आनन-फानन में हेलीकॉप्टर बुलाया गया, लेकिन प्राथमिक चिकित्सा के दौरान ही जवान की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि जवान बेहद मिलनसार और हंसमुख था।
विज्ञापन


उनके निधन से जवानों में शोक का माहौल है। कुमाऊं स्काउट्स के कर्नल ललित मिश्रा के निर्देश पर कैप्टन प्रियवंत सागवान, हवलदार नरेंद्र सिंह, नायक गोकरण सिंह कोताल, अजय साह ने जवान को श्रद्धांजलि दी और उसके परिजनों को सांत्वना दी। इस बीच स्वामी वीरेंद्रानंद सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed