{"_id":"48dcdf606583082b0e066b710de1eeef","slug":"asian-academy-551-girls-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन एकेडमी में 551 कन्याओं का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन एकेडमी में 551 कन्याओं का पूजन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के मौके पर एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 551 कन्याओं का सामूहिक रूप से पूजन हुआ। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह कार्यक्रम हुआ। बागेश्वर से आए पं. गिरीश चंद्र तिवारी और जोशीमठ से आए पं. अनुज बरमोला ने वेदमंत्रों के साथ कन्याओं का पूजन किया। नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है।
एशियन एकेडमी के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने कहा कि माता भगवती ज्ञान, क्रिया और इच्छा की अधिष्ठात्री देवी हैं। वह धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्रतिपूरक हैं। बच्चों में धर्म और संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए यह आयोजन किया गया। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ। सभी कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया।