फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ashadhi Mahotsav begins in Chami Chaumel; colors of culture on display during the Kalash Yatra

Pithoragarh News: चामी चौमेल में आषाढ़ी महोत्सव शुरू, कलश यात्रा में बिखरे संस्कृति के रंग

Mon, 24 Aug 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ashadhi Mahotsav begins in Chami Chaumel; colors of culture on display during the Kalash Yatra
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के चामी चौमेल में पांच दिवसीय आषाढ़ी महोत्सव का आगाज हो गया है। महोत्सव के शुभारंभ पर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर देवीथान मंदिर से महोत्सव स्थल तक कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति के ध्वजवाहक हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन

सुबह देवीथान मंदिर में पुरोहित मोहन चंद्र जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। दोपहर बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दलनायक भूपेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि डूंगर सिंह प्रथोली और गोविंद सिंह बोहरा रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पाठक और प्रकाश सिंह मेहर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रमेश सिंह बिष्ट, विजय सिंह, कुंदन सिंह, शोभन सिंह, पुष्कर सिंह, जगदीश सिंह सामंत, जगदीश सिंह महर, राजेंद्र सिंह, देव सिंह, पूजा और दीपा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed