{"_id":"67699f6ca92ef0160a089a15","slug":"asha-workers-backbone-health-department-vinita-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-117388-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ : विनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ : विनीता
Mon, 23 Dec 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक में आशा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में आशा अहम भूमिका निभा रही हैं।
बाराकोट ब्लॉक सभागार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल ने किया। उन्होंने आशा वर्कर्स को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बताया। कहा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए आशाएं काफी मददगार बनी हुई हैं।
कहा कि आशा संवाद कार्यक्रम को न्याय पंचायत स्तर पर भी आयोजित करने के लिए वह सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और डीएम से वार्ता करेंगी। वहां एबीडीओ जाकिर हुसैन, जिला समन्वयक जगदीश जोशी, डॉ. अंजली सिंह, फार्मासिस्ट कुलदीप राय, रोशन लाल, मृत्युंजय वर्मा, दयाल सिंह, सुनीता जोशी, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।