फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascott blew the government and the health minister's effigy

अस्कोट में फूंका सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

Mon, 26 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 26 Sep 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ascott blew the government and the health minister's effigy
Ascott blew the government and the health minister's effigy - फोटो : अमर उजाला

अस्कोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 साल से एक भी डॉक्टर नहीं होने और क्षतिग्रस्त अस्पताल भवन की मरम्मत के लिए धन नहीं दिए जाने सेलोगों में आक्रोश है। सोमवार को युवक मंगल दल के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका।

विज्ञापन


युवक मंगल दल अध्यक्ष विकास भंडारी के नेतृत्व में सड़क में उतरे लोगों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य महकमे के खिलाफ नारेबाजी की। भंडारी ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य महकमा पिछले 8 साल से इलाके की 40000 आबादी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। तीन के स्थान पर अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं है। अस्पताल में डॉक्टर न होने से स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ा गई है। छोटी सी बीमारी के निदान के लिए डीडीहाट या फिर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


युवक मंगल दल के कोषाध्यक्ष किशन सामंत, सचिव योगेश पाल ने कहा कि मई में अंधड़ में अस्पताल की छत उड़ गई थी। खुले में ओपीडी चल रही है। छत की मरम्मत तक नहीं की जा रही है। कहा कि वर्ष 2010 और 4 नवंबर 2014 को मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी अस्पताल का उच्चीकरण नहीं हुआ। विरोध-प्रदर्शन में भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश पाल, जगत मुनौला, शुभम भंडारी, अशोक पाल, बलवंत भंडारी आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed