फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   As soon as the Baltadi-Saptadi road is closed, the doors of troubles open

Pithoragarh News: बलतड़ी-सप्तड़ी सड़क बंद होते ही खुल जाते हैं परेशानियों के दरवाजे

Mon, 26 May 2025 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 May 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
As soon as the Baltadi-Saptadi road is closed, the doors of troubles open
सड़क बंद होने से बलतड़ी से घायल को स्ट्रेचर से ले जाते ग्रामीण। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर सप्तड़ी एसएसबी की बीओपी के बीच पहाड़ी से बोल्डर गिरने से सड़क कई दिन से बंद है। इससे आसपास के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार या घायलों को इलाज के लिए स्ट्रेचर पर रखकर पैदल उस पार ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद रोड़ियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत बनाई गई सड़क पहाड़ी से हर माह बोल्डर गिरने से बंद हो जाती है। विभागीय अधिकारियों के बार-बार आश्वासन के बावजूद सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। पिछले सप्ताह बलतड़ी के ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की सफाई की थी लेकिन बोल्डर गिरने से सड़क फिर से बंद हो जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बलतड़ी के लक्ष्मण चंद पहाड़ी से गिरकर घायल हो गए थे। सड़क बंद होने के कारण सोमवार को उन्हें स्ट्रेचर की सहायता से बंद सड़क पार कराने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। बलतड़ी, तड़ी गांव, ज्याल, बौनकोट, पिपलतड़ा, बसौड़ और टाकुला आदि गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि यदि संबंधित विभाग ने बार-बार बंद हो रही सड़क की समस्या के लिए स्थायी समाधान नहीं किया तो वे जिला मुख्यालय में आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed