फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Artists spread the colors of culture in Nauling Festival

Pithoragarh News: नौलिंग महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Sat, 15 Nov 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Artists spread the colors of culture in Nauling Festival
महोत्सव में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिलाएं। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली में आयोजित नौलिंग महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न लोकगायकों ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

महोत्सव की तीसरी शाम लोकगायक संजय पथनी और चंद्र कला देउपा के नाम रही। दोनों कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। दोनों आंखों से दिव्यांग सुंदर बाफिला ने मधुर गीतों पर दर्शक झूमने और नाचने लगे। दर्शकों ने सुंदर को 18 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। राकेश खनवाल, सुंदर बाफिला, संतोष कुमार ने भी अपने गीतों से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

हनी डांस ग्रुप मुवानी के कलाकारों ने गीतों पर मनमोहक नृत्य कर समा बांधा। महोत्सव में महिलाओं की कुर्सी दौड़ भी कराई गई। सुनीता ने पहला और सोनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। हरीश कोठारी, सुंदर बोरा, सीएल वर्मा निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीना गंगोला और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेपा दर्पण कुमार दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश बोरा, राजेश बोरा, सुंदर बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed