{"_id":"65fd6b62091fb350b4089773","slug":"artists-from-five-states-will-perform-from-march-27-to-31-in-pithoragarh-2024-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: दिल्ली-मुंबई से लेकर पांच राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति, इस अकादमी की तैयारी; जानें तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: दिल्ली-मुंबई से लेकर पांच राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति, इस अकादमी की तैयारी; जानें तारीख
Fri, 22 Mar 2024 05:08 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:08 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में भाव राग ताल नाट्य अकादमी की ओर से 27 से 31 मार्च तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर और प्रयागराज उत्तरप्रदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
भाव राग ताल नाट्य अकादमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ में भाव राग ताल नाट्य अकादमी की ओर से 27 से 31 मार्च तक टकाना रामलीला मैदान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर और प्रयागराज उत्तरप्रदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
भाव राग ताल नाट्य अकादमी
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिवसी कार्यक्रम को लेकर भाव राग ताल नाट्य अकादमी ने तैयारी शुरू कर दी हैं। नाट्य अकादमी के कैलाश कुमार का कहना है कि 12 वर्षों से भारतीय रंगमंच और लोक नाट्य को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कैलाश का कहना है कि भाव राग नाट्य अकादमी पिथौरागढ़ में रंगमंच को बढ़ाने व देशभर के नाट्य कर्मियों को रंगमंच से जोड़ने का प्रयास करती आ रही है। जिससे देश की अलग-अलग संस्कृतियों का उत्तराखंड की संस्कृति से परिचय हो सके। साथ ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति को लोग जान सके।