{"_id":"6ad6549b6e3780aaf90735db","slug":"artists-from-almora-enthralled-the-audience-at-the-dussehra-festival-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-145805-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अल्मोड़ा के कलाकारों ने दशहरा महोत्सव में बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अल्मोड़ा के कलाकारों ने दशहरा महोत्सव में बांधा समा
Mon, 19 Oct 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के रेगडू में चल रहे दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अल्मोड़ा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
महोत्सव समिति अध्यक्ष दरवान सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ विहान सांस्कृतिक दल अल्मोड़ा के दलनायक मनोज रमेश बाबू गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने मां भगवती की स्तुति के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने खेल बाजा मुरली, राधा कृष्ण नृत्य फूलों की होली की प्रस्तुति देकर देर तक समा बांध दिया।
संचालन सुरेश मेहता ने किया। विशिष्ट अतिथि सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी, चंद्रशेखर बगौली, गोविंद बोहरा, सुभाष जोशी रहे। महोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। यहां सचिव कृष्ण मोहन, महासचिव निर्मल सिंह मेहता, संयोजक बीरेंद्र सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, सचिन मेहता, आयुष जोशी, प्रकाश सिंह मेहता आदि थे।