{"_id":"2ae27ffac586d23c8c24d6c4f41f0298","slug":"army-will-recruit-youth-tips-pithoragarh-news-uttarakhand-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को दिए जाएंगे सेना भर्ती के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को दिए जाएंगे सेना भर्ती के टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट /पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल रेजीमेंट के कर्नल अजय कोटियाल (सेना मेडल) अपने प्रयासों से राज्यभर के युवाओं को सेना भर्ती के टिप्स देने के लिए अस्कोट के पानागढ़ मैदान में चार माह का निशुल्क शिविर लगाएंगे। युवाओं के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था भी मुफ्त होगी। शिविर के लिए 425 युवा राज्यभर से पानागढ़ पहुंच चुके हैं।
कर्नल कोटियाल ने बताया कि 4 जनवरी तक युवाओं की नापजोख की जाएगी। कर्नल कोटियाल ने बताया कि युवाओं की लंबाई और चेस्ट में कमी पाई जा रही है। कर्नल सिंह आज तक 1022 युवाओं को आर्मी ज्वाइन करा चुके हैं। शिविर में भाग लेने के लिए पौड़ी, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली जिले से युवा पहुंचे हैं। कैंप कमांडर लक्ष्मण सिंह भाटिया, बलवंत सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह, डा. एसएलबी शेखर रेड्डी युवाओं को प्रशिक्षण देंगे।