{"_id":"69cd585ec3e44b41ac01e1bc","slug":"army-vehicle-and-bike-collide-one-injured-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-140123-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सेना के वाहन और बाइक में हुई टक्कर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सेना के वाहन और बाइक में हुई टक्कर, एक घायल
Wed, 01 Apr 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के कासनी क्षेत्र में सेना के वाहन और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। घटना में बाइक चालक मूनाकोट के घरगांव निवासी रमेश कुमार (45) पुत्र कमल राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना के वाहन में सवार सैनिकों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. शिखा टोलिया, नर्सिंग अधिकारी मोनू लुंठी, भुवनेश्वरी और दीपा रावत ने घायल को भर्ती कर इलाज शुरू किया। डॉ. टोलिया ने बताया कि घायल के पैरों में फ्रैक्चर है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन