फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army personnel Pankaj cremated with respect

Pithoragarh News: सम्मान के साथ सैन्य कर्मी पंकज का अंतिम संस्कार

Tue, 26 Dec 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 26 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Army personnel Pankaj cremated with respect
मुवानी रामगंगा घाट पर जवान को श्रद्धांजलि देते सांसद अजय टम्टा और सेना के अ​धिकारी। संवाद
पिथौरागढ़। जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले पिथौरागढ़ निवासी सैन्य कर्मी पंकज सिंह कन्याल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना, पूर्व सैनिक संगठन, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पवन विहार काॅलोनी निवासी पंकज सिंह कन्याल जम्मू कश्मीर में तैनात थे। चार दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान टावर से गिरकर उनका निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार की देर शाम उनके विण पवन विहार कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। मृतक जवान की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्हें रोते-बिलखते देख अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पूर्व सैनिक संगठन के जवानों ने मृतक जवान के आवास पर पहुंचकर अध्यक्ष मेजर ललित सिंह के नेतृत्व में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुवानी स्थित रामगंगा घाट पर सांसद अजय टम्टा, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल सहित सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना की जीआर की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। पंकज के बड़े भाई मोहित कन्याल और चचेरे भाई पूरन कन्याल ने चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित और उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने मृतक जवान के परिजनों को यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के न आने पर जताई नाराजगी

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने कहा है कि देश की रक्षा के लिए ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिक को श्रद्धांजलि देने या उसके परिजनों को सांत्वना देने के लिए नेता और अधिकारियों के पास समय तक नहीं होता है। संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित ने कहा कि जवान सीमाओं पर खड़े रहकर पहरा देते हैं ताकि देश के नागरिक चैन से सो सकें। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष भी उठायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed