फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aresting in theft

चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनार और चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Aresting in theft
पुलिस ने सोना चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। भंडारी गांव से पांच मार्च को आठ तोला सोने के जेवरात चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर जेवरात खरीदने वाले हल्द्वानी के दो सुनारों को भी पकड़ लिया। केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भंडारी गांव निवासी पूजा पत्नी प्रवीण सिंह ने पांच मार्च को बेड़ीनाग थाने में चोरों के खिलाफ आठ तोला सोना और नगदी चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस को जांच के दौरान क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला के घूमने की सूचना मिली, जिसका पता लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। महिला की पहचान रेवती रावत पत्नी कुंदन सिंह निवासी आवास विकास हल्द्वानी के रूप में हुई। एसआई सुनील सुतेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हल्द्वानी जाकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने वाले सुनार किशन लाल मंगलम ज्वैलर्स पटेल चौक हल्द्वानी और विनय कुमार गौरव ज्वैलर्स पटेल चौक हल्द्वानी को भी पकड़ लिया। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में थानाध्यक्ष बेड़ीनाग हेम चंद्र पंत, एसआई कंचन कैड़ा, संजीव यादव, मोहन रैंसवाल, आनंद त्रिपाठी, चालक सुंदर जेठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बोली, मैदानी क्षेत्रों से आसान है पहाड़ के लोगों को फंसाना
- गंगोलीहाट के एक गांव में है महिला का मायका
- घरों में घुसकर बच्चे के बीमार होने की दुहाई व अन्य बहाने बनाकर घरों से करती थी चोरी
बेड़ीनाग। चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में चोरी करना काफी कठिन है क्योंकि पहाड़ के लोग आसानी से विश्वास कर लेते हैं।
रेवती रावत ने पुलिस पूछताछ में कहा कि पहाड़ के लोगों को फंसाना आसान होता है। महिला के अनुसार, पहले भी वह गंगोलीहाट सहित कई अन्य जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दे चुकी है। उसने बताया कि वह बच्चों के बीमार होने की दुहाई देकर पहले घरों में घुसती थी। मदद लेते समय अलमारी, सूटकेस की चाबी रखने की जगह देख लेती थी। उसके बाद वह घर वालों से छुपकर किसी तरह चोरी कर लेती थी। कहा कि कई बार वह किराए का कमरा लेने का बहाना बनाकर भी घरों में घुसती थी।

----
नवंबर 2019 में महिला ने गंगोलीहाट से भी चुराया था सोना और नगदी
बेड़ीनाग। महिला लंबे समय से चोरी की घटनाओं में लिप्त थी। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने गंगोलीहाट में हेम चंद्र पंत के घर जाकर सोना और नगदी भी चुुराई थी। पुलिस को महिला के घर से हेम चंद्र पंत की पत्नी का पर्स, राशन कार्ड और सोने का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है। कुछ दिन पूर्व महिला राईआगर के पास लगे सीसीटीवी में कुछ घरों में घुसते हुए देखी गई है। पुलिस महिला से गहन पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही अन्य चोरियों का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed