{"_id":"61cb61b77fe4f37b72183779","slug":"aresting-for-fraud-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld449175477","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के नाम पर नौकरी दिलाने पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 16 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के नाम पर नौकरी दिलाने पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 16 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाला एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उत?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये हड़पने के आरोपी को पुलिस ने मेरठ (यूपी) से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सत्याल गांव निवासी भूपेंद्र सिंह मेहता ने 16 अक्तूबर को थल थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के थाना खेकड़ा जिला बागपत के ग्राम गिरधरपुर निवासी कपिल धामा और जिला शामली थाना बावरी के ग्राम खेड़ीपट्टी निवासी सुधीर मलिक ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 16.30 लाख रुपये ठग लिए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 420/467/468 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष थल हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना थल, एसओजी और साइबर सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के मिलने के सभी संभावित स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने आरोपी कपिल धामा को सोहराब गेट बस अड्डा, थाना नौचंदी जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी सुधीर मलिक की तलाशी के लिए पुलिस कई जगह दबिश दे रही है। कपिल धामा गिरफ्तारी से बचने के लिए कई बार अपने ठिकाने बदल रहा था। आजकल वह मेरठ में छिपा था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।