{"_id":"61929caf8119b0080c29104c","slug":"arested-for-fraud-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld444638193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट और गैस एजेंसी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयर मार्केट और गैस एजेंसी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस ने शेयर मार्केट, गैस एजेंसी के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गैस एजेंसी, शेयर मार्केट, बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोेर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पिथौरागढ़ में आठ जून को धर्मेश जोशी और अन्य लोगों के खिलाफ शेयर मार्केट, गैस एजेंसी, बीमा के नाम पर लाखों रुपये हड़पने की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420/406/506/120 बी और धारा-3 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने इस मामले में पूर्व में धर्मेश जोशी निवासी भदेलवाड़ा, कमलेश सिंह निवासी आठगांव शिलिंग महर खोला, तनुजा जोशी निवासी सिलपाटा को गिरफ्तार किया था। एसओजी और पुलिस टीम ने एसआई हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
विज्ञापन
टीम ने आरोपी पंकज शर्मा (31) निवासी खड़कोट झरीखुर्द थाना हुसैनाबाद जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पंकज शर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। इन दिनों वह झारखंड में छिपा था।
पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय एसडीजेएम पलामू, डाल्टनगंज में पेश किया था। न्यायालय ने आरोपी को 48 घंटे ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया था। इसके बाद पुलिस उसे यहां पकड़कर लाई।