फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arested by thal Police After 23 Years

23 साल पहले डीडीहाट बंदीगृह से भागा हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Arested by thal Police After 23 Years
डीडीहाट बंदीगृह से 23 साल पहले भागे हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : PITHORAGARH
थल/पिथौरागढ़। डीडीहाट बंदीगृह से 23 साल पहले फरार हुए हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वह काशीपुर की एक फैक्ट्री में नाम बदलकर काम कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वर्ष 1995 में थल के पुल चौराहे पर जहांगीरपुर दिल्ली निवासी प्रकाश लाल ग्रोवर की रेडिमेड की दुकान थी। इसी दौरान बरेली निवासी छोटे लाल भी थल में फेरी का काम करता था। वह अक्सर दुकान पर आता जाता रहता था।
विज्ञापन

पैसे के लालच में छोटे लाल ने वर्ष 1997 में प्रकाश लाल ग्रोवर की सिर पर तवे से हमला कर हत्या कर दी और शव छुपा दिया था। मृतक के परिजन प्रकाश लाल और दलीप लाल ने थल थाने में छोटे लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल थाने में आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद छोटे लाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद छोटे लाल को डीडीहाट बंदीगृह में भेज दिया गया था। आरोपी छोटे लाल डीडीहाट बंदीगृह से 1998 में फरार हो गया था।
उस पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सालों से लंबित इस हत्याकांड में फरार आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी एसपी सुखबीर सिंह ने थल थाने के सब इंस्पेक्टर जावेद हसन को सौंपी थी।

एसआई ने एक सप्ताह में ही आरोपी का सुराग लगाते हुए शुक्रवार देर रात काशीपुर स्थित एक फैक्ट्री से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी छोटे लाल इस फैक्ट्री में नाम बदलकर काम कर रहा था। एसपी सुखबीर सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस टीम में कांस्टेबल बृजेश नयाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed