फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Archaeological department team inspected Baleshwar temple

Pithoragarh News: पुरातत्व विभाग की टीम ने किया बालेश्वर मंदिर का निरीक्षण

Wed, 30 Aug 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Archaeological department team inspected Baleshwar temple
थल (पिथौरागढ़)। पुरातत्व विभाग के अधीन प्राचीन बालेश्वर महादेव मंदिर का विभागीय अधिकारियों ने बुधवार को निरीक्षण किया। पुजारियों ने मंदिर की जीर्णशीर्ण हालत पर चिंता जताई।
विज्ञापन

प्राचीन बालेश्वर महादेव मंदिर पांच वर्ष से रखरखाव नहीं हुआ है। मंदिर में पानी टपकने से पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिसर में कई मंदिर क्षतिग्रस्त होने के कगार पर है। बुधवार को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग अल्मोड़ा से अन्वेषण अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, अवर अभियंता कमल किशोर, फोटोग्राफर चंद्रशेखर उपाध्याय ने मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट, दामोदर भट्ट, गोविंद भट्ट, हरि शंकर भट्ट, भास्कर भट्ट, हरीश भट्ट से वार्ता की।
विज्ञापन

चौहान ने बताया कि मुख्य मंदिर के रखरखाव के साथ जीर्णशीर्ण हो चुके मंदिर के पुनर्निर्माण और झुक गए मंदिर को सीधा करने के लिए पांच साल पहले दो करोड़ का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव मंजूर हो चुका है लेकिन धनराशि स्वीकृत होने में अभी समय है। धनराशि आते ही मंदिर का पुरातत्व के सर्वेक्षण के आधार पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed