{"_id":"5e5805d58ebc3ef3a25498da","slug":"approve-the-post-of-radiologist-in-women-s-hospital-pithoragarh-news-hld3753813128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत करने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
मौराठ-सौगांव में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मरौठ सौगांव में महिलाओं ने जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत करने और जिले भर में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने की मांग की।
बुधवार को पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं ने मरौठ सौगांव में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण उपचार कराने को आए लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। महिलाओं ने कहा जिले भर के अस्पतालों में डॉक्टरों के 70 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। इसके बाद भी रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। उन्होंने जिला अस्पताल में आईसीयू के लिए स्टाफ को तैनात करने और महिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब स्थापित करने की भी मांग की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ये रहे शामिल
आनंदी देवी ,हेमा देवी, पूनम देवी ,विमला देवी, रेखा देवी, लीला देवी, सरस्वती देवी, पूजा देवी रमिला देवी, मंजू देवी, बसंती देवी मौजूद रहीं।