फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Appointment of two permanent lecturers in Pharmacy at Moonnakot Polytechnic

Pithoragarh News: मूनाकोट पॉलिटेक्निक में फार्मेसी में दो स्थायी व्याख्याताओं की नियुक्ति

Wed, 29 Oct 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Appointment of two permanent lecturers in Pharmacy at Moonnakot Polytechnic

विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट पॉलिटेक्निक में फार्मेसी का ज्ञान देने के लिए दो स्थायी व्याख्याताओं की नियुक्ति हुई है। अब तक यहां अस्थायी व्याख्याताओं के भरोसे फार्मेसी का ज्ञान दिया जा रहा था।
मूनाकोट पॉलिटेक्निक कॉलेज में इस सत्र से डी-फार्मा ट्रेड संचालित किया गया है। कॉलेज में फार्मेसी में दो व्याख्याताओं के पद स्वीकृत है। अब तक फार्मेसी का ज्ञान देने के लिए स्थायी व्याख्याताओं की नियुक्ति नहीं की गई थी। फार्मेसी ट्रेड को अस्थायी व्याख्याताओं के भरोसे संचालित किया जा रहा था जो बारी-बारी दो-दो घंटे विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। अब स्थायी व्याख्याताओं की नियुक्ति से शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी। वर्तमान में फार्मेसी में 59 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


सिविल में 34 विद्यार्थी कर रहे शिक्षा ग्रहण
मूनाकोट पॉलिटेक्निक में इस सत्र से सिविल ट्रेड को बंद किया गया है। अब पहले वर्ष कक्षा में प्रवेश नहीं होंगे। द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं ही यहां संचालित होंगी। सिविल में 30 सीटें निर्धारित हैं। द्वितीय वर्ष में 14 और तृतीय वर्ष में 20 विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा का ज्ञान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मूनाकोट पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याताओं के सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति हो गई है। बच्चों को प्रयोग के माध्यम से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। - रविंद्र कुमार नरियाल, प्रधानाचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मूनाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed