फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   APHC in Jhulaghat

Pithoragarh News: झूलाघाट के लोगों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
APHC in Jhulaghat
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। ब्लॉक में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के उच्चीकरण का लोगों को इंतजार है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इसके उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं। इस अस्पताल में भारत और नेपाल के 35 से अधिक मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के चलते अधिकतर मरीजों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती।
विज्ञापन

गेठीगाड़ा, तालेश्वर अमतड़ी, खर्कतड़ी, कानड़ी, सीमू, रणवा, बलतड़ी, टाकुला, बौनकोट, तड़ीगांव, जूलगांव, बनाड़ा समेत कई गांवों के लोग उपचार के लिए अस्पताल आते हैं। अस्पताल में तैनात एक एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. कल्पित रौतेला पीजी कोर्स के लिए गए हुए हैं। अस्पताल में दो एलोपैथिक चिकित्सक, एक होम्योपैथिक चिकित्सक, एक एएनएम, दो नर्स के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

उच्चीकरण से होगा कारोबार में इजाफा
पिथौरागढ़। झूलाघाट के लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल का उच्चीकरण होगा तो कारोबार में भी लाभ होगा। नेपाल क्षेत्र के गांव के लोग भी उपचार के लिए यहां आएंगे। इससे क्षेत्र में चहल पहल बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसीजी मशीन खराब
पिथौरागढ़। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी ईसीजी मशीन तकनीशियन न होने के कारण खराब हो चुकी है। एक्सरे मशीन भी तकनीशियन न होने के चलते जंक खा रही है। अस्पताल में छह ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सही हालत में हैं जबकि दो खराब पड़े हैं।
दशकों से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण नहीं किया गया है। उपचार के लिए अक्सर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। खून की जांच के अलावा अन्य कोई जरूरी जांच नहीं होती।
- बलबीर सिंह, गेठीगड़ा, भारत।
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट पर नेपाल क्षेत्र की आबादी भी निर्भर है। अगर अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर होंगी तो नेपाल सीमा से लगे गांवों लोगों को भी लाभ मिलेगा।

- दान सिंह कुंवर, बैतड़ी, नेपाल।
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए फाइल स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से डीजी हेल्थ को भेजी गई है। अनुमति मिलने के बाद भूमि ढूंढने का काम किया जाएगा। उसके बाद अस्पताल में वार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी और अन्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
- डॉ. सचिन प्रकाश, स्वास्थ्य प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed