{"_id":"5cacda47bdec22146961730c","slug":"aparaajitaon-ne-liya-shat-pratishat-matadaan-ka-sankalp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताओं ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताओं ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प
Tue, 09 Apr 2019 11:15 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की रई गुफा मंदिर में अपराजिता के तहत मतदान की शपथ लेती महिलाएं।
- फोटो : पिथौरागढ़
नगर के रई गुफा मंदिर में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रई, धनौड़ा और बास्ते की 30 अपराजिताओं ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।
मंगलवार को रई गुफा में आयोजित कार्यक्रम में मोटिवेशनल काउंसलर और घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने महिलाओं को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है।
उन्होंने महिलाओं को मतदान का महत्व और अच्छी सरकार के गठन में मतदाता की भूमिका से अवगत कराते हुए कहा कि अच्छी सरकार चुनने के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है। यह तभी संभव है जब सभी महिला मतदाता चुनाव के दिन घरों से निकलकर बूथ तक जाएं। कार्यक्रम में सभी महिलाओं से आगामी 11 अप्रैल को मतदान करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने हर हाल में मतदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनीता भट्ट, प्रेमा भट्ट, रेनू, पूनम चौंसाली, सुमन, सुनीता, अंजना, माया, प्रेमा, प्रियंका, हेमा चंद, ज्योति चौंसाली, बसंती, गंगा, तनूजा, भावना, सोनू, दीपा जोशी, ज्योति कापड़ी, किरन, लक्ष्मी पांडेय, लता जोशी, उपासना आदि महिलाएं शामिल रहीं। बाद में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा भी निकाली।