{"_id":"619155c0ce2d8a681b4be180","slug":"anshan-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld444542922","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशन में बैठे लोगों को प्रशासन ने जबरन उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर बैठे कर्मियों को उठाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम। ?
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। पांच सूत्री मांगों के लिए आमरण अनशन पर बैठे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों प्रशासन ने उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया। हालांकि कर्मी फिर आमरण अनशन पर बैठ गए। जैसे ही कर्मियों के आमरण अनशन पर बैठने की जानकारी मिली तो प्रशासन फिर से मौके पर पहुंच गया और आमरण अनशन दोनों कर्मियों को उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही से कर्मियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में सभी कर्मियों की 31 मार्च 2022 तक सेवा बहाल करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों का अनशन जारी था। रविवार को रामलीला मैदान में चौथे दिन आउटसोर्स कर्मी पांच सूत्री मांगों के लिए दीपक खड़ायत और कमल आमरण अनशन पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि सीएम ने आदेश तो दिए लेकिन पूर्व में भी सीएम मुलाकात में ऐसा कह चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने उपनल के माध्यम से तैनाती की मांग उठाई। तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने आमरण अनशन पर बैठे दोनों कर्मियों को उठा लिया। तहसीलदार ने बताया आमरण अनशन पर बैठे एक कर्मी का शुगर बढ़ा है और एक का कम है। इस कारण उन्हें उठाया गया है। सभी कर्मियों ने प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।