फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angry people protest in Bangapani for not building motor bridge

मोटर पुल नहीं बनने से नाराज लोगों ने बंगापानी में किया धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Angry people protest in Bangapani for not building motor bridge
बंगापानी में धरना देते क्षेत्रवासी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बंगापानी। बंगापानी से मवानी दवानी और आलम दारमा को जोड़ने वाले पुल का निर्माण नहीं होने से नाराज क्षेत्र की जनता सड़क पर उतर आई। क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन करने के बाद बंगापानी तहसील में धरना दिया। तहसीलदार और लोनिवि के जेई के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बंगापानी से मवानी दवानी, मदरमा,माणीधामी, धामीगांव, आलम दारमा को जोड़ने के लिए मोटर पुल स्वीकृत हुआ। स्वीकृति के तीन साल बीतने के बाद भी इस पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। पूर्व चेतावनी के अनुसार सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए कई बार आंदोलन किए जा चुके हैं। कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम दानू ने पुल निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में उनके खिलाफ शांति भंग में चालान की कार्रवाई तक की गई। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने पुल बनाने की पहल नहीं की। पुल नहीं बनने से क्षेत्र की हजारों की जनता सुविधा से वंचित है। आंदोलन को देखते हुए बंगपानी के तहसीलदार नंदन राम और लोक निर्माण विभाग के जेई महेश वर्मा ने लोगों को पुल निर्माण का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना समाप्त किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य मवानी दवानी विजय कुमार, मवानी प्रधान मुन्नी देवी, दारमा प्रधान चंदर धामी, मदरमा प्रधान उमेश धामी, पूर्व प्रधान दारमा बिजय धामी, बिक्की बिष्ट, केदार धामी आदि लोग शामिल थे। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम दानू ने कहा कि यदि पुल का शीघ्र निर्माण शुरू नहीं किया जाता है तो क्षेत्र की जनता फिर सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed