फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angry Indian traders in Dharchula did not allow suspension bridge to open for one and a half hours

Pithoragarh News: धारचूला में नाराज भारतीय व्यापारियों ने डेढ़ घंटे तक नहीं खुलने दिया झूलापुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Angry Indian traders in Dharchula did not allow suspension bridge to open for one and a half hours
धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को बंद किए जाने के बाद भारतीय व्यापारियों से बातचीत करते एसडी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। तटबंध का निर्माण कर रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से रविवार को हुए पथराव और बाद में पुल के उस ओर नेपाल में फंसे भारतीय व्यापारियों पर किए गए लाठीचार्ज से धारचूला के लोगों में भारी गुस्सा है। नाराज व्यापारियों ने सोमवार को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को बंद करा दिया, जिससे भारत और नेपाल दोनों देशों के लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

भारतीय व्यापारी सोमवार सुबह सात बजे व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में यहां काली नदी पर स्थित अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर इकट्ठा हुए। उन्होंने एसएसबी जवानों को पुल नहीं खोलने दिया और नेपाल के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नेपाल की ओर से बार-बार पथराव कर माहौल खराब किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसबी के जवानों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

पुल बंद कर दिए जाने की सूचना पर एसडीएम दिवेश शाशनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज व्यापारियों को समझाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष थापा ने एसडीएम से कहा कि नेपाल की ओर से आए दिन पत्थरबाजी की जाती है। उन्होंने दार्चूला प्रशासन से पथराव करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने व्यापारियों को तीन दिन में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी माने और एसएसबी को झूलापुल का गेट खोलने दिया। तब जाकर दोनों देशों के बीच आवाजाही सामान्य हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए गुस्से में थे व्यापारी
रविवार को नेपाल की ओर से कुछ नेपाली नागरिकों ने काली नदी में धारचूला की सुरक्षा के लिए हो रहे तटबंध के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर पथराव किया। इस कारण एक मजदूर घायल हुआ और निर्माण कार्य प्रभावित रहा। नेपाली नागरिकों ने काली पर दोनों देशों को जोड़ने वाले झूलापुल का अपनी ओर का गेट बंद कर दिया। इस कारण नेपाल की ओर सैकड़ों भारतीय दो घंटे तक फंसे रहे। वहां नेपाली नागरिकों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी। भीड़ को खदेड़ने के लिए नेपाल प्रहरी की ओर से किए गए लाठीचार्ज में नेपाल गए भारतीय व्यापारियों और अन्य लोगों को गंभीर चोट पहुंची।
एक घंटे 40 मिनट तक बंद रहा पुल
धारचूला। भारतीय व्यापारियों ने झूलापुल को सुबह सात बजे से एक घंटे 40 मिनट तक बंद रखा। नेपाल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने भारत आते हैं। इसके अलावा सब्जी, दूध सहित अन्य जरूरी सामान बेचने के लिए भी नेपाल के लोग भारत आते हैं। इन व्यापारियों के साथ ही सुबह के समय पुल नहीं खुलने से स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद

नेपाल प्रशासन को पत्थरबाजों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। दोनों देशों की टेक्निकल टीमें तटबंध निर्माण की निगरानी कर रहीं हैं। नेपाल प्रशासन के साथ जल्द इस मसले को लेकर बैठक की जाएगी। -दिवेश शाशनी, एसडीएम धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed