{"_id":"65258698c460136f0805ce26","slug":"anger-due-to-jios-communication-service-not-starting-in-gunji-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-5631-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गुंजी में जियो की संचार सेवा शुरू नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गुंजी में जियो की संचार सेवा शुरू नहीं होने से रोष
Tue, 10 Oct 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
धारचूला स्थित व्यास घाटी में लगा जिओ कंपनी का मोबाइल टावर। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के चीन और नेपाल सीमा से सटे ग्राम गुंजी (10,500 फुट) में प्राइवेट संचार कंपनी जियो का मोबाइल टावर तीन-चार माह पूर्व बन कर तैयार हो चुका है। बावजूद इसके संचार सेवा शुरू नहीं होने से गुंजी, नपलच्यू और नाबी के ग्रामीणों में नाराजगी है।
गुंजी के सामाजिक कार्यकर्ता अमन सिंह गुंज्याल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मोबाइल टावर लगा है लेकिन वर्तमान समय तक संचार सेवा शुरू नहीं होने से लोगों को मजबूरन नेपाली नेटवर्क का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। रोकांग की प्रधान अंजू रोंकली ने कहा कि कंपनी ने समय से संचार सेवा शुरू की होती तो आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगे विभागीय अधिकारियों के साथ ही लोगों को भी इसका लाभ मिलता। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र संचार सेवा शुरू कराने की मांग उठाई है। संवाद