फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anganwadi workers demonstrated for their demands

Pithoragarh News: मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Jul 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jul 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated for their demands
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी घोषित करने, मासिक मानदेय 21 हजार रुपये करने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका काम लगातार बढ़ाया जा रहा है लेकिन वेतन काम के बराबर नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय 21 हजार सुनिश्चित करने, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की व्यवस्था विभाग स्तर से करने, शिक्षा विभाग की तर्ज पर अवकाश देने आदि मांगें प्रमुखता से उठाईं। कहा कि नेटवर्क के चलते उपस्थिति नहीं लग पा रही है। इसके बावजूद उनका मानदेय काटा गया है। बाद में मांग संबंधी ज्ञापन डीएम के माध्यम से बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को भेजा गया। इस दौरान अध्यक्ष दीपा पांडे, अनीता रावत, मीना भंडारी, कुमारी नसीम, मीना पांडेय, जयश्री लोहनी, कंचल, सुनिता, आरती, बबीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed