{"_id":"5ec0df7f8ebc3e909665070e","slug":"anganwadi-children-and-pregnant-women-will-eat-maduwes-biscuits98","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी के बच्चे और गर्भवती महिलाएं खाएंगी मडुवे के बिस्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी के बच्चे और गर्भवती महिलाएं खाएंगी मडुवे के बिस्किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। समूहों की ओर से तैयार मडुवा के बिस्किट जून से सात ब्लाकों के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खिलाए जाएंगे। इससे बच्चों, महिलाओं में पोषाहार की कमी भी दूर होगी। रामगंगा ग्राम संगठन के सात समूहों की 11 सदस्य थल में मडुवा बेकरी से जुड़ी हैं। महिलाएं आसपास के गांवों के किसानों से 10-15 रुपये किलो मडुवा खरीदती हैं। पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी वंदना के निर्देश पर समूहों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए सभी ब्लाकों से मडुवे के बिस्किट की मांग ली गई है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार मुहैया कराने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। बिण को छोड़ अन्य ब्लाकों से जून से सितंबर तक 684600 बिस्किट पीस की मांग मिली है। इनकी कीमत 1369200 रुपए है।
विज्ञापन
--::: -गुणकारी होता है मडुवा :: पिथौरागढ़। मडुवा गुणकारी होता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। इसके आटे में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और अन्य पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले में करीब 6 हजार हेक्टेयर में मडुवा उत्पादन होता है।
विज्ञापन