फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anand Swaroop New Dm of Pithauragarh

पिथौरागढ़ में 50वें डीएम आनंद स्वरूप से संभाला कार्यभार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Anand Swaroop New Dm of Pithauragarh
जिला सभागार में पत्रकार वर्ता करते डीएम आन्नद स्वरूप। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के 50वें डीएम आनंद स्वरूप ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम आनंद स्वरूप ने जिला सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। बताया कि सीमांत जिले की समस्याओं के निदान के लिए लोगों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जाएगा। माना कि सीमांत जिले में संसाधनों और कार्यालयों में स्टाफ की कमी है। इससे लोगों के कई कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शासन स्तर पर वार्ता कर सभी विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू करने, रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। डीएम आनंद स्वरूप वर्ष 1998 में पीसीएस अधिकारी बने। वह वर्ष 1999 में गैरसैंण के एसडीएम बने। इसके बाद उन्होंने यूपी के स्थानों में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। इसके बाद वे 2015 में उत्तराखंड आए। उन्हें वर्ष 2016 में आईएएस कैडर मिला। वे 2017 में अपर सचिव बने। इस दौरान वह आयुष विभाग, खादी ग्रामोद्योग, सोशल ऑडिट निदेशक, महानिदेशक संस्कृति लघु उद्योग सहित कई अन्य विभागों में कार्यरत रहे। उन्हें डीएम के तौर पर पहली बार पिथौरागढ़ में नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed