फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amritpal Singh Fear of fleeing to Nepal high alert

Pithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Sat, 25 Mar 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Amritpal Singh
Fear of fleeing to Nepal
high alert
धारचूला झूलापुल में भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की चेकिंग करती सुरक्षा एजेंसियां। संवाद
पिथौरागढ़। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और पांच अन्य लोगों के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका के चलते भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। होटल, रिजाॅर्ट और अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हैं।
विज्ञापन


एसएसबी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने झूलापुलों पर पहले की तुलना में ज्यादा सख्ती शुरू कर दी है। इसके अलावा काली नदी में कम जलस्तर वाले स्थान से नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए एसएसबी ने सीमा पर खोजी कुत्तों के साथ गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पिथौरागढ़, धारचूला, झूलाघाट, जौलजीबी के होटल, रिजाॅर्ट में भी पैनी नजर बनाए है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है पुलिस टीम हाई अलर्ट पर है। नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह स्थानों पर हैं नेपाल के लिए झूलापुल
पिथौरागढ़। जिले की नेपाल के साथ 150 किमी लंबी सीमा लगती है। यहां झूलाघाट, द्यौड़ा लाली, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, सीतापुल में झूलापुल हैं। अमृतपाल सिंह और पांच अन्य लोगों के नेपाल भागने की आशंका पर पुलिस ने झूलापुलों पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां नेपाल जा रहे लोगों की चेकिंग कर उनका ब्योरा दर्ज कर रही हैं। संवाद


ट्यूब से आवाजाही करने वालों पर भी नजर
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच कुछ लोग चोरी-छिपे काली नदी में ट्यूब से भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां ट्यूब से आवाजाही करने वालों पर भी नजर रखे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed