फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amlaghat drinking water scheme did not lift water, half the population of the city remains thirsty

आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी नहीं हुआ लिफ्ट, नगर की आधी आबादी रही प्यासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Amlaghat drinking water scheme did not lift water, half the population of the city remains thirsty
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। नगर के अधिकांश हिस्सों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के बाद भी नलों में पानी की बूूंद नहीं टपकने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को नगर के घंटाकरण, खड़कोट, सेरा, विवेकानंद कालौनी, पांडेगांव, बजेटी, लिंठयूड़ा सहित कई हिस्सों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑलवेदर रोड के निर्माण के दौरान घाट पेयजल योजना के ध्वस्त होने के कारण इस पेयजल योजना से करीब डेढ़ साल से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। जिससे लोगों को सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी की लिफ्टिंग नहीं होने के कारण नगर में आए दिन पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति नहीं होने लोगों के काम प्रभावित हो रही है। बावजूद इसकेे लोगों पेयजल संकट से निजात नहीं दिलाया जा रहा है। लोगों ने शीघ्र पेयजल की आपूर्ति सुचारू नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी नहीं आने के संबंध में जल निगम के ईई को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
----- "आंवलाघाट पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट न होने से पानी की सप्लाई बाधित रही। जिन स्थानों में पानी नहीं आया वहां टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।" -अशोक कुमार, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed