फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amar ujaala Health abhiyan in Pithauragarh

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कंधे से कंधा मिलाकर चलें बेटे और बेटियां, हो जाए 100 फीसदी टीकाकरण

Wed, 30 Mar 2022 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 11:48 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर टीकाकरण अभियान स्कूलों में चलाया गया। पांच फीसदी छात्रों का टीकाकरण नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने बाद में टीकाकरण केंद्रों में जाकर करवा लिया था।

विज्ञापन
Amar ujaala Health abhiyan in Pithauragarh
Amar ujaala Health abhiyan in Pithauragarh

विस्तार

पिथौरागढ जिले में 15 से 17 और 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर सरकारी और निजी स्कूलों में पूरा जोश दिखाई दिया। हर विद्यालय चाहता था कि उनके सभी बच्चों का 100 फीसदी टीकाकरण हो जाए। इसके लिए सभी स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों ने व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से अभिभावकों को टीकाकरण की जानकारी दे दी थी। जनवरी में शुरू हुए 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए सभी स्कूल पूरी तरह तैयार रहे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर टीकाकरण अभियान स्कूलों में चलाया गया। पांच फीसदी छात्रों का टीकाकरण नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने बाद में टीकाकरण केंद्रों में जाकर करवा लिया था। टीकाकारण में बेटों के साथ बेटियों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर खुद को टीका लगाया। कुछ ने स्कूल बंद होने के बावजूद स्कूल में आकर टीका लगाया जबकि कुछ नजदीकी टीका केंद्र में टीकाकरण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में 15 से 17 आयु वर्ग का टीकाकरण लक्ष्य 26126
पहली डोज 22692
दूसरी डोज 14757
कुल 37449

पिथौरागढ़ में 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण लक्ष्य 16307
पहली डोज 4650
दूसरी डोज शून्य
कुल 4650

जिले 252 सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर टीकाकरण की कार्यवाही की गई। अब 80 फीसदी अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। - जितेंद्र सक्सेना, सीईओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 17 और 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का जब टीकाकरण शुरू हुआ तो पूरे उत्साह के साथ बच्चों का टीकाकरण कराया गया। टीका लगने के बाद पढ़ाई का अच्छा माहौल बन गया है। - लीलावती भट्ट जोशी, प्रधानाचार्य, सोर वैली पब्लिक स्कूल।

टीकाकरण को लेकर सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को लगातार प्रेरित किया। अभिभावकों को मोबाइल संदेश के माध्यम से बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए कहा गया। - ममता मेहता, प्रधानाचार्य, न्यू बियरशिबा स्कूल, पुलिस लाइन, पिथौरागढ़।

मरीजों को बेडों तक मिल रही ऑक्सीजन सप्लाई
पिथौरागढ़। जिले में अब ऑक्सीजन बेड और ऑक्सीजन की किल्लत नहीं रह गई है। अब मरीजों को बेड़ों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। पहली लहर में ऑक्सीजन सिलिंडर के माध्यम से कोविड के मरीजों को ऑक्सीजन दी गई थी। कई बार ऑक्सीजन खत्म होने की नौबत भी आई। खाली सिलिंडर में ऑक्सीजन भरवाने के लिए हल्द्वानी प्लांट भेजे जाते थे। इसमें कई बार देरी भी हो जाती थी। इन सब से सबक लेकर दूसरी लहर में बेड़ों तक ही ऑक्सीजन की आपूर्ति कर ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण किया गया। अब जिला अस्पताल में 600 और 200 एलपीएम, बेस अस्पताल में एक हजार एलपीएम, धारचूला में 300 एलपीएम, मुनस्यारी में 110 एलपीएम, डीडीहाट में 20 एलपीएम, गंगोलीहाट में 50-50 एलपीएम के तीन ऑक्सीजन प्लांट हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में 2698 ए, बी टाइप और जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। 444 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैैं।

चार गुना रफ्तार से हुआ सेवाओं का विस्तार
पिथौरागढ़। जिले में पहली और दूसरी कोरोना की लहर में स्वास्थ्य सेवाओं में चार गुना अधिक रफ्तार से काम हुआ। दूसरी लहर में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन बेड, ट्रूनेट मशीन समेत अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद की गई।

489 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध
पिथौरागढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास मरीजों के लिए 691 बेड हैं। इनमें से 489 बेडों तक ऑक्सीजन की सीधी आपूर्ति होती है। इनमें 172 बाल चिकित्सा बिस्तर (पीडियाट्रिक) भी हैं। बिना ऑक्सीजन के 204 बेड हैं। जिला मुख्यालय में 14 आईसीयू बेड हैं। 12 एसएनसीयू बेड हैं। पांच पीआईसीयू और 20 एनबीएसयू बेड हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास जिला मुख्यालय में 12 वेंटिलेटर हैं। इनमें 10 जिला अस्पताल और दो सेना अस्पताल में हैं।


दूसरी लहर में आठ करोड़ का बजट
पिथौरागढ़। कोविड की दूसरी लहर में आठ करोड़ का बजट शासन से मिला। कोरोना के लिए अन्य मदों से भी स्वास्थ्य विभाग को बजट मिला। दूसरी लहर में उपकरणों की अधिक खरीद की गई। पहली लहर में बजट पांच करोड़ का था। विभाग ने शासन से अभी नए बजट की कोई मांग नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed