फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Alotment of EVM in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में 851वैलेट यूनिट,792 कंट्रोल यूनिट और 916 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Alotment of EVM in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव में मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ से कराने के लिए ईवीएम का पहला रैंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वीसी हॉल में ईवीएम और वीवीपेट मशीनों का पहला रैंडमाइजेशन कर विधानसभा क्षेत्रवार आवंटन किया गया। इसके बाद राजनीतिक दलों को ईवीएम आवंटन की सूची उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को ईवीएम, वीवीपैट का रैंडमाइजेशन किया गया। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 851 बैलेट यूनिट, 792 कंट्रोल यूनिट, 916 वीवीपैट का रैंडमाइजेशन किया गया। धारचूला विधानसभा क्षेत्र के 157 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 228 सीयू, 228 बीयू, 271 वीवीपैट आवंटित किए गए। डीडीहाट विधानसभा के लिए 141 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 185 सीयू, 185 बीयू, 213 वीवीपैट आवंटित की गई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विधानसभा के 151 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 185 सीयू, 185 बीयू, 207 वीवीपैट आवंटित की गई। गंगोलीहाट विधानसभा के लिए 151 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 194 सीयू, 184 बीयू, 224 वीवीपैट आवंटित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि रैंडमाइजेशन के बाद वीयू, सीयू, वीवीपैट को वेयरहाउस से आरआओ स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मौके पर मौजूद रहने के लिए कहा। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिंचा राम चौहान, आरओ अनुराग आर्या, आरओ नंदन कुमार, डीआईओ एनआईसी विकास कुमार, भाजपा से सुभाष चंद्र जोशी, बसपा से केशव कार्की, कांग्रेस के रजत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed