फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Allegation of illegal mining in the name of leveling the parking lot

Pithoragarh News: पार्किंग स्थल को समतल करने के नाम पर अवैध खनन का आरोप

Sat, 18 May 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal mining in the name of leveling the parking lot
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महाकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र रावल ने आरोप लगाया है कि मंदिर मार्ग पर पार्किंग स्थल को समतल करने के नाम पर मानकों को ताक में रख अवैध खनन किया जा रहा है। रातभर ब्लास्टिंग की जा रही है, इससे ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि कई घंटे तक रोड को जाम कर रखा जा रहा है। 10 से 12 हजार रुपया प्रति टिप्पर पत्थर बेचे जा रहे हैं, कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने मीडिया को एक वीडियो भी जारी किया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्किंग मंदिर से 500 मीटर दूर बनानी शुरू की। आरोप लगाया है कि विभाग और ठेकेदार की मिली भगत से पार्किंग को दूर बनाया जा रहा है। कहा है कि ठेकेदार की लंबी पहुंच बताई जा रही है। खनन करने वाले को लाभ दिलवाने के लिए पार्किंग स्थल बाजार और मंदिर से दूर बनाया गया, जबकि मंदिर समिति ने जिलाधिकारी से पार्किंग को मंदिर के समीप बनाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

कोट
पार्किंग बनाने के लिए जगह को समतल किया जा रहा है। मानकों के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। - गिरीश चंद्र जोशी, एई ग्रामीण निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
पार्किंग स्थल पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। अनियमितता की जांच की जाएगी। - यशवीर सिंह, एसडीएम गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed