{"_id":"6609e828a0db51148f071504","slug":"allegation-of-ill-treatment-of-cattle-in-charchhum-dharchula-pithoragarh-news-c-8-hld1003-334324-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला के छारछुम में गोवंश से कुकृत्य का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला के छारछुम में गोवंश से कुकृत्य का आरोप
Mon, 01 Apr 2024 04:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम ने किया मेडिकल परीक्षण, रिपोर्ट आने के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई
धारचूला (पिथौरागढ़)। छारछुम गांव में गोवंश के साथ कुकृत्य का मामला प्रकाश में आया है। इससे लोगों में रोष है। गोवंश स्वामी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलुवाकोट पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने शक के आधार पर पांच बाहरी लोगों से पूछताछ की है।
गोवंश स्वामी कुलो सिंह फिरमाल को रविवार सुबह गोवंश के पैर बंधे मिले। उसके गले में बंधी घंटी में कपड़ा बांधा गया था। उन्होंने इसकी जानकारी बलुवाकोट के प्रधान और दारमा संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह ग्वाल को दी। बाद में दोनों व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ थाने पहुंचे और तहरीर सौंपी।
पशुपालन विभाग के डॉ. अजय प्रसाद और डॉ. जुगल किशोर ने गोवंश की जांच की। पशु चिकित्सकों के अनुसार एक-दो दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। थाना प्रभारी अनिल आर्या ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोवंश के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। उन्होंने यह भी बताया कि बगैर सत्यापन के बाहरी लोगों को किराये पर रखने पर दो मकान मालिकों का दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
कोट
मामला संज्ञान में आया है। गोवंश को पशु चिकित्सकों को दिखाया गया है। अभी जांच की जा रही है। - परवेज अली, सीओ पिथौरागढ़।