{"_id":"59b41e934f1c1be27f8b5643","slug":"all-students-fail-in-third-quarter-of-ma-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए इतिहास के तृतीय प्रश्नपत्र में सभी विद्यार्थी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए इतिहास के तृतीय प्रश्नपत्र में सभी विद्यार्थी फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
इतिहास विषय में कम अंक आने पर प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ कालेज के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र में सभी विद्यार्थी फेल कर दिए गए हैं। कुल प्राप्तांक 75 में से हर विद्यार्थी को दो या चार अंक ही मिले हैं। इसे मूल्यांकन की गड़बड़ी बताते हुए शनिवार को छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया और इस गड़बड़ी को शीघ्र दूर करने की मांग की। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है और छात्रों में फैले असंतोष से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को भेजे पत्र में कहा गया है कि इस बार एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर में 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थियों को एक समान अंक देकर अन्याय किया गया है। कहा है कि इतिहास जैसे विषय में इतने कम अंक आने की कोई संभावना नहीं रहती। प्राचार्य ने भी छात्रों के मुद्दे पर गंभीरता से कदम उठाया है। प्रदर्शन में एमए चतुर्थ सेमेस्टर के इंद्र कुमार कोहली, बबीता, हेमा, निर्मला, दीपा आर्या, मीना आर्या, कमला, पुष्पा तिवारी, शोभा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन