फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All banks are offering to pay 24 thousand rupees

सभी बैंक दे रहे 24 हजार रुपए तक का भुगतान

Fri, 23 Dec 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
All banks are offering to pay 24 thousand rupees
पिथौरागढ़ में सुनसान पड़ा केनरा बैंक का एटीएम - फोटो : अमर उजाला

नगर के लगभग सभी बैंक अपने खातेदारों को काउंटर और चेक से 24 हजार रुपए तक का भुगतान दे रहे हैं। स्टेट बैंक के साथ-साथ आईडीबीआई, केनरा, यूको और इलाहाबाद बैंक में शुक्रवार को लोगों की भीड़ नहीं थी। हर बैंक के एटीएम में पैसा पड़ा हुआ है। कुछ एटीएम में 500 के नोट होने से लोगों को 2500 की रकम एटीएम से मिल रही है। शुक्रवार को किसी भी बैंक और एटीएम में लाइन नजर नहीं आई। बैंकों में कर्मचारियों ने बताया कि लोगों का दबाव कम होने से काम करने में आसानी हो रही है।

विज्ञापन


बैंक सीसी और चालू खातों से आसानी से लिमिट के हिसाब से भुगतान कर रहे हैं। कई बैंकों में 500 के नए नोट आ जाने से लोगों को सीमित संख्या में 500 के नोट भी दिए जा रहे हैं। नगर के इलाहाबाद बैंक के मैनेजर एनएस ग्वाल ने बताया कि बैंक में खाताधारकों को देने के लिए पर्याप्त पैसा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। खाताधारक पैसा भी जमा कर रहे हैं। सभी खाताधारकों को आरबीआई की गाइडलाइन के तहत 24000 रुपए तक दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यूको बैंक में 900 खाते हैं। शाखा प्रबंधक कनिष्क नगरकोटी ने बताया कि उनके यहां भी खाताधारकों को 24000 रुपए तक का भुगतान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक दिक्कत यह आ रही है कि 10 के सिक्के व्यापारियों द्वारा न लिए जाने से सभी लोग बैंक मेें आकर सिक्कों को जमा तो कर रहे हैं, लेकिन भुगतान में सिक्के लेने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नगर के सिल्थाम स्थित केनरा बैंक में भी ग्राहकों को आसानी से 24000 रुपए तक मिल रहे हैं। शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि लोग पैसा तो ले जा रहे हैं, परंतु जमा 10 से 15 प्रतिशत तक ही हो रहा है। अभी हालत काबू में हैं, यदि 30 दिसंबर के बाद भुगतान की राशि 24000 से बढ़ती है तो फिर कैश की समस्या आ सकती है। वहीं, आईडीबीआई बैंक में भी बिल्कुल भीड़ नहीं है। लोगों को आसानी से खातों से पैसा मिल रहा है। शाखा प्रबंधक शशिकला बिष्ट ने बताया कि बैंक में कैश की कोई दिक्कत नहीं है। उनके एटीएम से भी लोग कम मात्रा में पैसा निकाल रहे हैं। अब 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की गति कम हो गई है। जिन लोगों के पास पुराने नोट थे वह पहले ही इनको जमा कर चुके हैं। 

डीडीहाट में दस, थल में दो हजार का भुगतान
डीडीहाट/थल। डीडीहाट के बैंकों से खाताधारकों को इस समय अधिकतम दस हजार रुपए का भुगतान मिल रहा है। बैंक को अब तक 21 करोड़ रुपए मिले हैं। स्टेट बैंक के सेवा प्रबंधक सचिन सिंघल ने बताया कि रिजर्व बैंक को कुल 82 करोड़ की डिमांड भेजी गई है। अभी रिजर्व बैंक से सीधे पैसा नहीं मिला है। बैंक अन्य जिलों से कैश की व्यवस्था कर रहा है। थल स्टेट बैंक से इस समय खाताधारकों को दो हजार रुपए का भुगतान मिल रहा है। अलबत्ता धारचूला बैंक से लोगों को 24 हजार का भुगतान दिया जा रहा है।


एसबीआई में नकदी की कमी
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। एसबीआई में नकदी न होने के कारण बैंक में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बैंक से मात्र एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि लोगों की जरूरत इससे अधिक की है। बैंक में नकदी न होने के कारण खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने मांग की कि बैंक में पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध कराई जाए। एसबीआई के शाखा प्रबंधक ललित सिंह नितवाल ने बताया कि चेस्ट ब्रांच से नकदी नहीं मिल रही है। चेस्ट ब्रांच से हर तीसरे दिन मात्र चार से पांच लाख रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि बैंक को रोजाना बीस लाख रुपयों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed