फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Alarm will ring if social distance is broken

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर मास्क बजा देगा अलार्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Alarm will ring if social distance is broken
प्रशांत भट्ट। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी सिटी कैंपस कुमौड़ के छात्र प्रशांत भट्ट ने एक ऐसे डिवाइस लगे मास्क को तैयार करने पर शोध सारांश तैयार किया है जो सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर अलार्म बजा देगा। एक अन्य छात्र हार्दिक ने ईको फ्रैंडली जनरेटर पर अपना शोध तैयार किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रशांत और हार्दिक का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा के छात्र प्रशांत भट्ट ने शिक्षक विमल जोशी के मार्गदर्शन में अपनी विज्ञान परियोजना का शोध सारांश तैयार किया। इसमें कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार ऐसा मास्क तैयार किया जाएगा जो सामाजिक दूरी नहीं होने पर अलार्म बजा देगा। प्रशांत ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। इसी के मद्देनजर उनके मन में लोगों को सतर्क करने वाला मास्क बनाने का विचार आया। इस मास्क में छोटी सी डिवाइस लगी होगी जो भीड़भाड़ वाले स्थानों या फिर सामाजिक दूरी को लेकर किसी व्यक्ति के लापरवाह होने पर अलार्म बजाकर सतर्क रहने का संकेत देगा।
विज्ञापन

एकेडमी के सातवीं कक्षा के छात्र हार्दिक पांडे ने शिक्षिका नीतू शाह के मार्गदर्शन में ईको-फ्रैंडली जनरेटर पर अपना शोध तैयार किया है। हार्दिक का चयन भी इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। एकेडमी के दोनों चयनित छात्रों को दस-दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एकेडमी के संरक्षक कमला पंत, संस्थापक एवं संचालक डॉ.अशोक कुमार पंत का कहना है कि वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने अैर नवाचारी कार्यक्रमों को बढ़ाने के लिए छात्रों को लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। एकेडमी से इंस्पायर अवार्ड के लिए दो छात्रों का चयन होने पर प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, ममता पंत, सुनीता रावत, लक्ष्मी चौहान, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह बोहरा सहित सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।

हार्दिक पांडे।

हार्दिक पांडे।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed