फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Akhil Bharatiya Yuva Sangha ki chaak jam

अखिल भारतीय युवा संगठन ने किया चक्का जाम  

Thu, 10 Jan 2019 11:57 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो धारचूला(पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो धारचूला(पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 10 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Akhil Bharatiya Yuva Sangha ki chaak jam
धारचूला में नोटिफाइड एरिया के विरोध में रैली निकालते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
नोटीफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय युवा संगठन के नेतृत्व में सीमांत के सैकड़ों लोग सड़कों में उतर आए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों के सड़क पर चक्काजाम किया। जिससे नगर के आंतरिक मार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात ठप रहा।  
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिल भारतीय युवा संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने धारचूला बचाओ नारे के साथ नोटीफाइड लाइन को छिलालेख से जौलजीबी लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद अनवर चौक पर12 बजे से  सांकेतिक चक्का जाम किया। जाम की सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संगठनों के पदाधिकारियों से जाम हटाने का अनुरोध किया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 से लगातार मांग की जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने 12 जनवरी को मशाल जुलूस निकालने और 25 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय भारत नेपाल पुल को दो घंटे के लिये बंद करने की चेतावनी दी। रं यूथ फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल, राजू नबियाल, नंदा बिष्ट, दिनेश चलाल ने अपने अपने विचार रखे। मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार विपिन चंद्र मुनगली और पेशकार खीमानंद ने वार्ता की। मांग को शासन स्तर पर भेजने के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। उन्होंने अनवर चौक से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद लोनिवि सभागार में बैठक में रं कल्याण संस्था अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल एवं रं यूथ फोरम अध्यक्ष पूरन ग्वाल ने कहा कि सीमांत की सुरक्षा के लिए शीघ्र सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 भारत चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली, अनवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट ने भी आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शन में पूर्व प्रधान गुंजी जसमा गुंज्याल, पूर्व प्रधान बोन दान सिंह बोनाल, ग्राम प्रधान बूंदी लक्ष्मी रायपा, लक्ष्मी परमार, क्षमा गर्ब्याल, दीपक दरियाल, रूप सिंह बिष्ट, दिनेश गुंज्याल, बिंदु रौंकली, अंजू रौंकली, उर्मिला डाबरा, दिनेश चलाल, लालू रायपा, बिशन कुटियाल आदि मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed