फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ajay Bhatt welcome

पिथौरागढ़ में हुआ वाहन रैली के साथ स्वागत

Thu, 11 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ajay Bhatt welcome

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्य और घोटालों पर उन्होंने सरकार को घेरने का प्रयास किया।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश के बजट से ज्यादा घोषणाएं हो चुकी हैं। यह खुद समझा जा सकता है कि इन पर कैसे काम होगा।
विज्ञापन


यहां घंटाकरण स्थित संपूर्णानंद पार्क में शाम छह बजे हुई सभा में श्री भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार माफिया के इशारे पर नाच रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार के घोटालों के प्रमाण भाजपा समय आने पर सामने रख देगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पिछले चार साल में सिर्फ झूठी घोषणाएं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता को आंवलाघाट पेयजल योजना के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है।

 डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा करने और स्वीकृत योजनाओं के लिए धन रोकने का आरोप लगाया।

यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने श्री भट्ट का फूलमाला से स्वागत किया। स्वागत के समय प्रदेश सचिव गीता ठाकुर, गोविंदी कोरंगा, मंजू ओझा, उमा पांडे समेत तमाम लोग थे।


भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के यहां आने पर सभी कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने श्री भट्ट के सम्मान में ऐंचोली से घंटाकरण तक वाहन रैली निकाली।

 रैली में पूर्व जिलाध्यक्ष किशन भंडारी, भाजयुमो के इंदर लुंठी, गिरीश जोशी, बसंत जोशी, पुष्कर भाटिया, जिला महामंत्री गोपू महर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed