{"_id":"5c01761cbdec2241cb56ab69","slug":"air-services-will-start-from-pithoragarh-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लंदन फोर्ट का निरीक्षण करते मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी सैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि हवाई पट्टी से जल्द ही नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। डीजीसीए से इस संदर्भ में बात की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने शुक्रवार को नैनीसैनी हवाई पट्टी में निर्मित टर्मिनल, प्रशासनिक भवन, रनवे का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य सचिव ने ईको पर्यटन स्थल के रूप में चयनित मोस्टामानू क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने मोस्टामानू और चंडाक क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने, क्षेत्र में नेचर ट्रेल को विकसित करने, ट्रैकिंग मार्गों को चिह्नित करने का निर्देश डीएम सी रविशंकर और प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव को दिए।
विज्ञापन
सीएस ने मुनस्यारी और अन्य क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मोस्टमानू में मोस्टा देवता की पूजा अर्चना की और पर्यटक आवास गृह के निकट मानसरोवर वाटिका में एक पौधा रोपा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ किले का निरीक्षण भी किया और किले में संग्रहालय खोलने का निर्देश दिया। महिला समूह के सदस्यों से वार्ता कर कृषि और आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। प्रगतिशील महिला काश्तकार रेखा भंडारी ने बड़ी इलायची उत्पादन और भटेडी के नरेंद्र गोबाड़ी ने मुर्गी पालन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य, उससे अर्जित आय के बारे में मुख्य सचिव को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी वंदना, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ एसके पांडेय, धारचूला राजकुमार पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तराखंड के लोगों के कौशल से मिल जाता है रोजगार
पिथौरागढ़। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने राज्य सरकार और टाटा स्ट्राइव के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कहा कि राज्य में कौशल एवं प्रशिक्षण के अभाव को दूर करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम और अधिक संख्या में संचालित किए जाएंगे।