{"_id":"65b92718bd190da03300403f","slug":"air-service-will-prove-to-be-a-milestone-in-tourism-dhami-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-109628-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन में मील का पत्थर साबित होगी हवाई सेवा : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन में मील का पत्थर साबित होगी हवाई सेवा : धामी
Tue, 30 Jan 2024 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनीसैनी हवाई पट्टी से बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल्द ही पिथौरागढ़ से हिंडन के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नैनीसैनी हवाई पट्टी पर रात्रिकालीन लैंडिंग की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने हवाई पट्टी के बाहर आयोजित उद्घाटन समारोह में सीमांत की जनता को पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा शुरू होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनेक कठिनाइयों के बाद आखिर हवाई सेवा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आवागमन के लिए सुलभ सुविधा उपलब्ध हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटक यहां के देव स्थलों के दर्शन कर सके, उनकी आवाजाही बनी रहे इसमें हवाई सेवा महत्वपूर्ण है।
सीएम ने कहा कि हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए जौलीग्रांट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। चिन्यालीसौड़ और गोचर से छोटे एयरक्राफ्ट शुरू किए जा रहे हैं। कहा कि अभी सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को हवाई सेवा चलेगी। इसके बाद इसे नियमित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, फ्लाई बिग कंपनी के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, सचिव शैलेष बगौली, डीएम रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह समेत कई कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
--
प्रधानमंत्री के आदि कैलाश दर्शन के बाद बढ़ा आकर्षण
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अक्तूबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्योलिंगकांग और जागेश्वर धाम दर्शन के बाद पर्यटकों का आकर्षण इन जगहों के लिए काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होगा। संवाद
--
चप्पल पहनने वाले को भी जहाज में बैठा रहे हैं : सिंधिया
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान सेवा शुरू होने पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि में दिव्यता से विकास हुआ है। डबल इंजन की सरकार हर संभव विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सिंधिया ने कहा कि सरकार हवाई चप्पल पहनने वालों को भी हवाई जहाज में सफर करा रही है।
उन्होंने कहा कि यह उत्तर भारत का प्रवेश का द्वार है। उन्होंने जनता से आत्मीय संबंध जोड़ते हुए कहा कि मैंने अपनी शिक्षा के दौरान पांच साल उत्तराखंड में बिताए हैं। वह यहां के आजीवन ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल को विमान सेवा से जोड़ने के लिए 19 सीटर विमान सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। पिथौरागढ़ से देहरादून की 11 घंटे की दूरी एक घंटे में तय हो जाएगी।
सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में 13 हेलीपैड पर कार्य चल रहा है जिनमें से नौ का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि उड़ान पांच योजना में पांच और हेलीपोर्ट संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पहले 400 प्लेन थे आज 700 हो गए हैं। घरेलू यात्रियों की संख्या 15 करोड़ हो गई है। उन्होंने बताया कि 1.35 करोड़ लोगों ने उड़ान योजना का लाभ लिया है। संवाद
--
संसदीय क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन : टम्टा
पिथौरागढ़। लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज का दिन उनके संसदीय क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा शुरू होने पर जनता को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री और केंद्रीय उड्डयन मंत्री के विशेष प्रयासों के लिए आभार जताया। उन्होंने आने वाले समय में सेवा को तीन से बढ़ाकर पांच दिन करने और पिथौरागढ़-दिल्ली हवाई सेवा शुरू करने का आग्रह किया। संवाद
फोटो 30 पीटीएच 01 पी- पिथौरागढ़ में हरी झंडी दिखाकर हवाई सेवा का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा। संवाद
फोटो 30 पीटीएच 02 पी- पिथौरागढ़ स्थित हवाई पट्टी के बाहर कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
फोटो 30 पीटीएच 03 पी- पिथौरागढ़ हवाई पट्टी स्थित कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद
फोटो 30 पीटीएच 04 पी- पिथौरागढ़ हवाई पट्टी में फीता काटते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद
फोटो 30 पीटीएच 05 पी- पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर हवाई जहाज उतरते समय पानी की बौछार से स्वागत किया गया। संवाद
-- --
हवाई सेवा से सीमांत को पर्यटन में मिलेगी नई पहचान
वर्ष 1991 में बनाई गई थी नैनीसैनी हवाई पट्टी
दिनेश अवस्थी
पिथौरागढ़। सीमांत के लोग 30 साल से नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को हवाई सेवा के उद्घाटन के बाद अब यह इंतजार खत्म होता दिख रहा है। अभी फिलहाल सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा संचालित की जाएगी। उम्मीद है कि शीघ्र ही इसे नियमित रूप से सुचारु किया जाएगा।
जिला मुख्यालय से करीब चार किमी दूर नैनीसैनी में हवाई पट्टी वर्ष 1991 में बनकर तैयार हो गई थी। वर्ष 1994 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उड्डयन मंत्री गुलाब नबी आजाद ने हवाई पट्टी का उद्घाटन किया था। वर्ष 2006 में हवाई पट्टी का विस्तार किया गया। एक हजार नाली से अधिक जमीन पर हवाई पट्टी बनी है। हवाई पट्टी में चार्टर्ड विमान पहले से उतरते रहे लेकिन यहां से नियमित सेवा शुरू कराने की कोई जहमत नहीं उठाई गई।
वर्ष 2018 में केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा की मंजूरी दी। वर्ष 2019 में हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान की सेवा शुरू की गई। 20 मार्च 2020 को लैंडिंग के दौरान एक विमान रनवे पर फिसल गया था। तब से हवाई सेवा बाधित रही। सीमांत से हवाई सेवा शुरू कराने को लेकर प्रदेश सरकार ने लगातार केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया। इसी बीच सरकार ने सामरिक महत्व को देखते हुए हवाई पट्टी को वायुसेना को सौंपने का निर्णय लिया।
हवाई सेवा में बाधक बने पांच भवन और एक स्कूल को भी हटाया गया। हवाई सेवा के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि कई कठिनाइयों के बाद सेवा शुरू हो रही है। इसे नियमित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। देहरादून के साथ ही भविष्य में दिल्ली के लिए भी नियमित हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही पर्यटकों का लाभ मिलेगा।
सड़क मार्ग से जो दूरी 11 घंटे से अधिक समय में तय होती है वह हवाई यात्रा से महज एक घंटे में पूरी हो जाएगी। इससे सीमांत के साथ ही चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि जगहों पर भी पर्यटन को नए पंख लगेंगे। दायित्वधारी गणेश भंडारी का कहना है कि हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत जिले को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।