फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After the notice, two people including the principal vacated the building

Pithoragarh News: नोटिस के बाद प्राचार्य सहित दो लोगों ने भवन खाली किया

Sun, 11 Jun 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
After the notice, two people including the principal vacated the building
पिथौरागढ़। महाविद्यालय के पास सरकारी भूमि पर बने आवासों में रह रहे एक प्राचार्य और एक शिक्षक ने आवास खाली कर दिया है। तीन अन्य लोगों ने अभी भवन खाली नहीं किए हैं। प्रशासन ने भवन खाली करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिग्री काॅलेज के पास दशकों पूर्व बने आवास में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीडी सूंठा, मुवानी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीसी पंत, गरुड़ाबाज के प्राचार्य राम अवतार और शिक्षक आशीष पांडेय रहते हैं। एक शिक्षक जितेंद्र वल्दिया ने मकान को किराये पर लगाया था। प्रदेश भर में अतिक्रमण को लेकर चल रही कार्रवाई के तहत सरकारी भूमि पर बने इन आवासों को भी खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इन सभी को भवन खाली करने को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि प्राचार्य राम अवतार और शिक्षक जितेंद्र वल्दिया ने आवास खाली कर दिए हैं। तीन अन्य को दो-तीन दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में भवन खाली नहीं किए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed