{"_id":"5eb67c138ebc3e9062520ed4","slug":"after-the-lockdown-in-pithoragarh-only-four-works-started-under-the-mnrega-scheme158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के बाद मनरेगा योजना के तहत शुरू हुए सिर्फ चार काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के बाद मनरेगा योजना के तहत शुरू हुए सिर्फ चार काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के बाद मनरेगा योजना के तहत सिर्फ चार नये कार्य शुरू हो पाए हैं। लॉकडाउन के बाद बेरोजगार होकर 219 लोगों ने रोजगार के लिए जॉब कार्ड पाने को आवेदन किया है। इनमें से 147 लोगों को रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही पुराने 232 जॉब कार्डधारकों ने मनरेगा योजना के तहत काम देने के लिए आवेदन किया है। कोरोना वायरस के कहर के बाद बाहरी राज्यों से बेरोजगार होकर युवा बड़ी संख्या में घर पहुंच रहे हैं। घर पहुंचे इन युवाओं को अब रोजगार की चिंता सताने लगी है। ये युवा रोजगार पाने के लिए मनरेगा के भरोसे बैठे हैं। अब तक आठों विकासखंडों में 219 युवा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं। इन युवाओं में से अभी तक 207 युवाओं को जॉब कार्ड बनाकर दे दिए गए हैं। 12 लोगों के जॉब कार्ड नहीं बन पाए हैं। नये जारी जॉबकार्ड धारकों में से 147 लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार भी उपलब्ध करा दिया गया है। लॉकडाउन शुरू होने के बाद सीमांत जिले में सिर्फ चार ही नये काम शुरू हो पाए हैं। पुराने अधूरे पड़े 1381 कार्यों को भी पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में मनरेगा योजना के अंतर्गत 1385 काम चल रहे हैं, जिसमें 8147 मजदूर कार्य कर रहे हैं। -:: मनरेगा के तहत मैटरियल के लिए मिले 3 करोड़ 49 लाख ::- पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के लिए मनरेगा योजना के तहत मैटरियल के लिए शासन से 3 करोड़ 49 लाख रुपये मिल चुके हैं। मनरेगा के कार्यों को मजदूरों को सामान उपलब्ध कराने वाली फर्मों के खातों में धनराशि डाल दी गई है।
विज्ञापन
-:: क्या बोले अफसर :- मनरेगा योजना के तहत चार नये कार्य शुरू कर दिए गए हैं। पुराने अधूरे पड़े 1341 कामों को भी पूरा कर दिया गया है। मैटरियल के लिए 3करोड़ 49 लाख रुपये मिले हैं जिन्हें फर्मों के खातों में डाल दिया गया है। गोपाल गिरी गोस्वामी, डीडीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन