{"_id":"64bac0fbc19ce6a0c0079d46","slug":"after-spending-one-crore-for-renovation-the-roof-started-leaking-again-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2194-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जीर्णोद्धार खर्च किए एक करोड़ फिर टपकने लगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जीर्णोद्धार खर्च किए एक करोड़ फिर टपकने लगी छत
Fri, 21 Jul 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में राजकीय इंटर कालेज के निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एसडीएम नवाजिश खलीक ने शहीद त्रिलोक सिंह पांगती राजकीय इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में किए गए जीर्णोद्धार कार्य में खराब गुणवत्ता पाए जाने पर प्रधानाचार्य को उसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
विद्यालय भवन का अभी हाल ही एक करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया गया था। एसडीएम विद्यालय की छत टपकने और गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिली थी। एसडीएम शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से शिकायत के संबंध में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि छत टपक रही है। एसडीएम ने बताया कि प्रधानाचार्य हरीश नाथ को छत टपकने और खराब गुणवत्ता की रिपोर्ट कार्यदायी संस्था को देने के लिए कहा गया है। संवाद