{"_id":"6883c5de8f0bedc1c505bbbb","slug":"after-his-health-deteriorated-the-assistant-election-officer-was-sent-to-pithoragarh-by-helicopter-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130707-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तबीयत बिगड़ने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को हेली से पिथौरागढ़ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तबीयत बिगड़ने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को हेली से पिथौरागढ़ भेजा
Fri, 25 Jul 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में तैनात सहायक निर्वाचन अधिकारी हरीश जोशी को ड्यूटी के दौरान घबराहट होने लगी। घर जाने पर भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें परिजन अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। जिला प्रशासन ने हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर उन्हें हल्द्वानी के लिए भेजा। मौसम खराब होने पर हेलिकॉप्टर हल्द्वानी नहीं जा सका। उन्हें पिथौरागढ़ अस्पताल लाया गया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी 34 वर्षीय हरीश जोशल्की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया। डॉ. नलिनी और डॉ. गौरव कुमार ने जांच की तो उनका ब्लड प्रेशर अधिक मिला और ईसीजी करने पर हार्ट बीट बढ़ी थी। इस पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसकी सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने तत्काल हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर उन्हें हल्द्वानी के लिए भेजा। बाद में उन्हें पिथौरागढ़ अस्पताल लाया गया। हरीश जोशी ने बताया कि निर्वाचन में लगातार ड्यूटी के कारण स्ट्रेस और ठीक से भोजन और नींद नहीं मिल पा रही थी। लगातार ड्यूटी के बाद शुक्रवार तड़के कमरे में पहुंचे और फिर सुबह 7:00 बजे फिर ड्यूटी पर गए। इस कारण घबराहट बढ़ गई। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर दिगंबर आर्या, तहसीलदार वतन गुप्ता, नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा, थानाध्यक्ष अनिल आर्या मौजूद थे। संवाद