Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adventure park to be built in Gaudi at a cost of 3 crore; procedures for construction completed

Pithoragarh News: गौड़ी में तीन करोड़ की लागत से बनेगा एडवेंचर पार्क, निर्माण के लिए प्रक्रियाएं पूरी

Sun, 01 Nov 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Adventure park to be built in Gaudi at a cost of 3 crore; procedures for construction completed
चंपावत। नगर के समीप गौड़ी में तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एडवेंचर पार्क का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्क निर्माण के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, राजस्व विभाग की ओर से भूमि का सीमांकन किया जाना शेष है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के तहत पार्क में पर्यटकों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर, प्लाजा, टॉयलेट ब्लॉक, वाहन पार्किंग और चिल्ड्रन पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा परिसर की फेंसिंग और आंतरिक सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। पार्क को आकर्षक बनाने के लिए हॉर्टिकल्चर के तहत विभिन्न् प्रजाति के फूल-पौधे लगाए जाएंगे। इससे परिसर का सौंदर्यीकरण कर पर्यटकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जाएगा। एडवेंचर पार्क के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पार्क तैयार होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी मनोरंजन की सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

---
एडवेंचर पार्क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजस्व विभाग से भूमि का सीमांकन होना बाकी है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-संजय जोशी, जेई, केएमवीएन, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed