फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adventure park to be built in Gaudi at a cost of 3 crore

Pithoragarh News: गौड़ी में तीन करोड़ की लागत से बनेगा एडवेंचर पार्क

Thu, 29 Oct 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Adventure park to be built in Gaudi at a cost of 3 crore
चंपावत। नगर के समीप गौड़ी में तीन करोड़ की लागत से एक एडवेंचर पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।हालांकि, राजस्व विभाग की ओर से भूमि का सीमांकन शेष है। भूमि सीमांकन के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के तहत पार्क में पर्यटकों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की जाएंगी। इनमें टिकट काउंटर, प्लाजा, शौचालय खंड और वाहन पार्किंग शामिल हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए एक बाल उद्यान भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, परिसर की बाड़बंदी और आंतरिक सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इस पार्क के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी मनोरंजन की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

केएमवीएन के जेई संजय जोशी ने बताया कि पार्क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजस्व विभाग से भूमि का सीमांकन होना बाकी है। सीमांकन के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed