फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Administration team raided medical stores in Devidhura, flaws found

Pithoragarh News: देवीधुरा में प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, खामियां मिलीं

Fri, 18 Jul 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Administration team raided medical stores in Devidhura, flaws found
महाविद्यालय मुवानी के कार्यक्रम में पौधों के साथ मौजूद स्वयंसेवी और ​शिक्षक। संवाद
चंपावत। डीएम मनीष कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर प्रशासन और औषधी नियंत्रण विभाग की टीम ने देवीधुरा क्षेत्र में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान होलसेल की आड़ में रिटेल बिक्री करते हुए पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। टीम ने खामियां मिलने पर एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने और दो दुकानों का लाइसेंस निलंबन करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसडीएम पाटी नितेश डांगर के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच पड़ताल के दौरान मां वाराही मेडिकल स्टोर पर होलसेल लाइसेंस की आड़ में दवाओं की रिटेल बिक्री करते पाया गया। साथ ही प्रतिबंधित श्रेणी की (अल्प्राजोलम टैबलेट) का एक पत्ता भी बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल स्टोर को तत्काल सील कर दिया गया। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है। पवित्र मेडिकोज को भंडारित औषधियों के वैध बिल प्रस्तुत न कर पाने पर तीन दिवस के भीतर सभी बिलों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नवीन मेडिकल स्टोर में औषधियों का भंडारण अस्वच्छ स्थिति में किया गया था। टीम ने मेडिकल स्टोर की दो दिनों के भीतर समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। शर्मा मेडिकल स्टोर में एविल इंजेक्शन के क्रय-विक्रय संबंधी बिल उपलब्ध नहीं होने पर प्रतिष्ठान की स्थिति भी अत्यधिक अस्वच्छ स्थिति में पाई गई। परिणामस्वरूप मेडिकल स्टोर पर औषधियों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबन के लिए संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में औषधियों की गुणवत्ता, भंडारण और बिक्री की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल स्टोर्स का सत्यापन अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। टीम में औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, हर्षिता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सुनील सिंह मेहरा, नितिन और राजस्व निरीक्षक जगदीश, पंकज सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed