फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Administration takes strict steps to prevent corona disease

कोरोना बीमारी की रोकथाम को प्रशासन उठाए सख्त कदम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Administration takes strict steps to prevent corona disease
पिथौरागढ़। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए व्यापारियों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दो बजे बाजार बंद करने के बाद भी संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसे में कोरोना रोकथाम को जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम आनंद स्वरूप से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दो बजे बाजार बंद होने के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ ही दिनों में छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे ही चलता रहा तो स्थिति बिगड़ने में देर नहीं लगेगी। ऐसे में दो बजे बाजार बंद का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। व्यापारी तपन रावत ने कहा कि सभी को जान है जहान है थीम पर सोचने की जरूरत है। पूर्व में जिस तरह से लॉकडाउन में लोगों ने सहयोग कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे थे वैसे ही अब बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की जरूरत समझी जाती है तो व्यापारी प्रशासन के साथ हैं। इसके बाद उन्होंने सीएमओ से भी मुलाकात कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की। इस मौके पर विनोद भट्ट, ऋषेंद्र, विजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed