{"_id":"65f87514a2a94bd44e0cea77","slug":"administration-gears-up-for-peaceful-elections-will-keep-a-close-watch-on-nepal-border-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-111370-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर, नेपाल सीमा पर रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर, नेपाल सीमा पर रहेगी पैनी नजर
Mon, 18 Mar 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम और एसपी ने सोमवार को जिला सभागार में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नेपाल सीता पर पैनी नजर रहेगी। इसके लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले की अन्य विधानसभा या अन्य शहरों में रहने वाले मतदाताओं को फोन कर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डीएम रीना जोशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। चुनाव बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंचाने के लिए डोली, ह्वील चेयर आदि की व्यवस्था की जा रही है। जो बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता मतदान केंद्रों में नहीं पहुंच पाएंगे, ऐसे मतदाता फार्म टू-डी भरकर पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। सिर्फ 40 प्रतिशत दिव्यांग ही इसका लाभ उठा सकते हैं। एसपी रेखा यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैनी नजर रहेगी।